सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दूल्हा-दुल्हन ने पहनाई वरमाला, वीडियो वायरल

सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दूल्हा-दुल्हन ने पहनाई वरमाला, वीडियो वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वायरस (corona virus) के बढ़ते संक्रमण के बीच ये शादियों (marriage) का भी मौसम है। अलग अलग स्थानों पर प्रशासन ने शादी समारोह को लेकर गाइडलाइन जारी की है। ऐसे में कहीं तो लोग नियमों का पालन कर रहे हैं, कहीं इसकी अवहेलना की खबरें भी आ रही है। इसी बीच शादी का एक वीडियो (video) काफी वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा दुल्हन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दूसरे को वरमाला पहना रहे हैं।

आईपीएस दीपांशु काबरा (IPS Dipanshu kabra) ने एक वीडियो शेयर करते हुए मजेदार कमेंट किया है। ये एक शादी का वीडियो है जिसमें मंच पर दूल्हा दुल्हन से सोशल डिस्टेंसिंह (social distancing) रखी है और एक दूसरे को डंडों की सहायता से वरमाला पहना रहे हैं। इस वीडियो पर आईपीएस काबरा ने लिखा है कि कोरोना में शादियां सफलतापूर्व कराने के लिए इवेंट मैनेजर्स को क्या क्या जुगाड़ू समाधान निकालना पड़ता है। ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

कोविड 19 (covid 19) से लड़ने के लिए मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि प्रदेश में संक्रमण दर को कम करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए जरूरी प्रयासों को पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का कड़ाई से पालन किया जाए। जिन क्षेत्रों में संक्रमण अधिक हो वहाँ माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्रों का निर्धारण कर संक्रमण को फैलने से रोका जाए। इसी के साथ शादी-विवाह कार्यक्रमों में 10 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं दी जाए। क्योंकि ऐसे कार्यक्रमों में काफी समय तक लोग साथ रहते हैं और संक्रमण फैलने की संभावना बहुत तेजी से बढ़ जाती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews