बिना मास्क घूम रहे पुलिसकर्मी का कट गया चालान

बिना मास्क घूम रहे पुलिसकर्मी का कट गया चालान
 भोपाल| राजधानी भोपाल (Bhopal) में लॉकडाउन (Lockdown) का नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है| रविवार को बिना मास्क घूमना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया| नगर निगम की टीम ने पुलिसकर्मी का 100 रुपए का स्पॉट फाइन काटा। स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण ने यह कार्रवाई पुलिस कंट्रोल रूम के पास चेकिंग के दौरान की।
नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस बिना मास्क और बिना कारण घूमने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रही है। तभी सातवीं बटालियन के हवलदार राजेंद्र सिंह बिना मास्क के ही घूम रहे थे| पुलिस ने उन्हें रोका और चालानी कार्रवाई कर दी| हालाँकि पुलिसकर्मी ने अपना परिचय देते हुए स्टाफ का आदमी बताकर कार्रवाई से बचने की कोशिश की| लेकिन टीम की समझाइश के बाद आखिरकार फाइन भर दिया|
 लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है| बीते 24 घंटे में बैरागढ़ में 3 और एमपी नगर और ऐशबाग पुलिस थाने में एक-एक केस दर्ज किया गया। राजधानी में नियमों को तोड़ने वालों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews