
भोपाल/खरगोन।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक अधिकारी को रिश्वत लेना महंगा पड़ गया है। कलेक्टर ने अधिकारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए उन्हे बर्खास्त कर दिया है।कलेक्टर के इस एक्शन के बाद जनपद पंचायत में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, 8 जनवरी को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने जनपद पंचायत में पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाटीदार को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कलेक्टर गोपालचंद डाड ने उन्हें 15 जनवरी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया था। 21 जनवरी को पाटीदार ने कलेक्टर के समक्ष में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत किया। जवाब संतोषजनक न होने पर कलेक्टर ने संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी।।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

