MP : इस योजना के तहत 48 जिलों के दुकान संचालकों मिलेगा तोहफा, ट्रांसफर होंगे 37 करोड़

मध्य प्रदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के लिए खुश खबरी है। जल्द ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) के अंतर्गत वितरित खाद्यान्न पर 37 करोड़ 73 लाख की कमीशन राशि 48 जिलों की उचित मूल्य दुकान संचालकों के खातों में ऑनलाइन अंतरित (Transferred online) की जायेगी।इतना ही नहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) के अंतर्गत निर्धारित दर के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में हितग्राहियों को वितरित खाद्यान्न के विरूद्ध तदर्थ रूप से 2 माह की कमीशन राशि का भुगतान भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP College : उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला- ऐसा करने पर मिलेगी कॉलेजों को मदद

यह जानकारी आज मंगलवार को प्रमुख सचिव खाद्य फैज अहमद किदवई (Principal Secretary Food Faiz Ahmed Kidwai) ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत कमीशन की राशि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित दर से कम की प्राप्त होती है तो आगामी भुगतान में उक्त राशि का समायोजन कर भुगतान किया जाएगा। इसमें केवल उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित मात्रा के विरूद्ध ही कमीशन का भुगतान किया जाना है। साथ ही कमीशन भुगतान की एंट्री पीएफएमएस पोर्टल (Entry PFMS Portal) पर उसी दिन कर दी जायेगी।

यह भी पढ़े… बजट 2021 : कृषि और किसान पर विशेष फोकस, ये बड़े ऐलान कर सकती है शिवराज सरकार

उल्लेखनीय है कि विगत सप्ताह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण (Food and Civil Supplies and Consumer Protection मंत्री  बिसाहूलाल सिंह (Minister Bisahulal Singh एवं सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन (Cooperatives and Public Service Management) मंत्री अरविन्द भदौरिया (Minister Arvind Bhadoria) ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश पर अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। मंत्री ने सहकारी संस्थाओं (Co-operative institutions) को उपार्जन की लंबित राशि के स्वत्वों के भुगतान के संबंध में एक सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews