एमपी ब्रेकिंग न्यूज के संपादक ने वैक्सीनेशन को लेकर की ये अपील, सीएम शिवराज ने किया शेयर

एमपी ब्रेकिंग न्यूज के संपादक ने वैक्सीनेशन को लेकर की ये अपील, सीएम शिवराज ने किया शेयर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में वैक्सीनेशन महाअभियान (Vaccination Campaign) प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए समाज के विभिन्न तबके के लोग आगे आकर अपील कर रहे हैं और प्रेरक की भूमिका निभा रहे हैं।

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर कही ये बात

कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन सबसे कारगर उपाय है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज के संपादक गौरव शर्मा ने भी सभी से वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया है। उनकी इस अपील को सीएम शिवराज सिंह चौहान के ऑफिशियर ट्विटर हैंडल से शेयर भी किया है। इसमें गौरव शर्मा ने कहा है कि “आप सभी से निवेदन है कि 21 जून से मध्यप्रदेश सरकार वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरूआत करने जा रही है। मेरा आप सभी से निवेदन है कि इस अभियान को सफल बनाने में प्रदेश सरकार की मदद करें। ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं। अगर कोई वैक्सीन लगवाने में डर रहा है तो उसके डर को दूर करें और वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करें। जब ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएंगे तभी हम कोरोना को हरा पाएंगे।” तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकार की कोशिश है कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन महाअभियान में शामिल हों और वैक्सीन लगवा सकें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews