बीजेपी और आरएसएस के एजेंडे को फेल करने सरकार ने बनाया ये मास्टर प्लान

MP Politics

भोपाल।

जनगणना-2021 में आदिवासियों को अपना धर्म हिंदू लिखवाने के लिए भाजपा और आरएसएस के कथित अभियान के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस के जनजाति प्रकोष्ठ ने गांव-मजरे-टोले में जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस के आदिवासी नेता आदिवासी क्षेत्रों में ‘खाट’ बैठकें कर उन्हें अपना धर्म हिंदू नहीं बताने के लिए प्रेरित करेंगे। यह अभियान 18 फरवरी को दिल्ली में आदिवासी संगठनों के जनगणना में आदिवासी कोड को पुनर्जीवित करने की मांग को लेकर संसद के घेराव के बाद शुरू किया जाएगा।

प्रदेश में आदिवासियों के धर्म का मुद्दा गरमाता जा रहा है। आरएसएस के कथित अभियान की खबरों के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि जो अधिकारी आदिवासी को हिंदू लिखेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उज्जैन में कमलनाथ को चेतावनी दी कि जनगणना में आदिवासियों को हिंदू नहीं लिखा तो सीएम नहीं रह पाओगे। विजयवर्गीय के इस बयान के बाद कांग्रेस के तेवर सख्त हो गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews