मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बंदूक तानने वाला आरक्षक दोषमुक्त

मुख्यमंत्री कमलनाथ पर बंदूक तानने वाला आरक्षक दोषमुक्त

भोपाल।

मुख्यमंत्री कमलनाथ पर पर बंदूक तानने वाले आरक्षक को न्यायालय ने किया दोष मुक्त । घटना 15-12-2017 की है जब पूर्व केन्द्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सासंद वर्तमान मे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा के दौरे पर थे ।छिंदवाड़ा कोतवाली में पदस्थ आरक्षक रत्नेश पवार पर कमलनाथ पर बंदूक तानने का आरोप लगा था। मामला तूल पकड़ते ही पुलिस आरक्षक रत्नेश पवार पर एफ आई आर दर्ज कर दी गई थी। मामला न्यायालय में लंबित था जिस पर आरक्षक को न्यायालय ने दोष मुक्त कर दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews