The Kashmir Files : सीएम शिवराज ने पत्नी के साथ देखी फिल्म, कही बड़ी बात

The Kashmir Files : सीएम शिवराज ने पत्नी के साथ देखी फिल्म, कही बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  कश्मीरी हिन्दुओं पर हुए अत्याचार और पलायन पर बनी The Kashmir Files (द कश्मीर फाइल्स) आज बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने पत्नी साधना सिंह और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि सच्चाई सभी को देखना चाहिए। ये फिल्म कई ज्वलंत प्रश्न खड़े करती है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित ड्राइव इन सिनेमा घर में The Kashmir Files (द कश्मीर फाइल्स) फिल्म देखी। उनके साथ पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी थी। सीएम के साथ मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य और अन्य जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – होली पर आदिवासियों के बीच होंगे सीएम शिवराज, इस उत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने फिल्म प्रदर्शन के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा यह देश की एक बड़ी समस्या पर केंद्रित अद्भुत फिल्म है, जिसे होनहार निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है। यह फिल्म अनेक ज्वलंत प्रश्न खड़े करती है। ये सच्चाई सभी को देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें – शिवराज मत्रिमंडल की चिंतन बैठक 26-27 को पचमढ़ी में, उप समिति ने की तैयारियों की समीक्षा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews