चोरों की करामात, चलते प्रसारण में भोपाल आकाशवाणी के एंटीना के काटे तार, चोरी कर हुए फरार

madhyapradesh police

Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment

BHOPAL CRIME NEWS : भोपाल की थाना पिपलानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने चोरी की मंशा से भोपाल आकाशवाणी के संचार को बाधित करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है, मुख्य आरोपी मुन्ना कबाडी फरार है, दरअसल आरोपियो ने कापर बाइर चोरी करने के लिए आकाशवाणी एंटीना मे लगे कापर कन्डक्टर काट दिए थे तथा उन्हे चोरी करके ले गए थे, चोरी के समय आकाशवाणी पर राजनीतिक दलो का डीवेट कार्यक्रम संचालित हो रहा था, अचानक से प्रसारण बंद होने पर जब एंटीना को चेक करने पहुँचे तो आरोपी कर्मचारी को देख कर फरार हो गए थे।

यह था मामला 
18 अप्रैल  को दोपहर के 2.16 बजे अचानक से आकाशवाणी का प्रसारण बाधित हो गया तो आकाशवाणी के इंजीनियर असिस्टेट तथा अन्य कर्मचारी एटीयू हट मे देखने के लिए गए तो दो लडके उन्हे एटीयू हट से वाण्ड्री की ओर भागते हुए दिखे स्टाफ जब हट के पास पहुँचे तो हट का ताला एवं दरवाजा टूटा हुआ था तथा हट मे एंटीना मे लगा हुआ ताबे का कापर पाइप एव अन्य स्क्रेब सामग्री वहाँ नही रखी थी उस सामग्री को वह दौनो अज्ञात चोर ताला तौडकर चुराकर ले गए थे वह दोनो चोर सेटं पाउल रोड की बाउँड्री से कूँदकर भाग गए थे चोरी हुई सामग्री की कीमत लगभग 8 हजार रूपए है जिसके चलते  दिल्ली से प्रसारित होने वाले प्रोग्राम बाधित हो गए।

इस तरह पकड़े आरोपी 

प्रकरण में चश्मदीद साक्षियो द्वारा बताए हुलिये के आधार पर क्षेत्र मे लगें सीसीटीव्ही केमरे में दो व्यक्ति बताये हुलिये के दिखे जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश में घटना स्थल के आस पास स्थानो पर तलाश पतारसी की गई मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही उदय यादव पिता जमुना प्रसाद यादव उम्र 20 साल नि मन 78 पुराना शिवनगर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी तो उदय द्वारा आकाशवाणी मे चोरी करना स्वीकारा किया और बताया कि उसका दोस्त सुनील उर्फ मुन्ना कवाडी उसे चोरी करने ले गया था चोरी किया हुआ कुछ सामान मैरे पास है तथा कुछ मुन्ना बैचने के लिए ले गया था वही मुझे लाकर पैसा देता था आरोपी उदय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। प्रकरण मे एक अन्य आरोपी सुनील उर्फ मुन्ना कवाडी फऱार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews