सीएम शिवराज ने कहा- “नर्मदा के जल से विकास के संकल्प की अवधारणा पूरी करनी है”

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा के जल से विकास के संकल्प की अवधारणा के साथ नर्मदा बेसिन की परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि जुटाने के लिए और क्या गतिविधियाँ संचालित की जा सकती हैं, इस पर विचार करना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कम्पनी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट में संचालित परियोजनाओं, प्रबंधन तथा वित्तीय लक्ष्य के संबंध में विचार-विमर्श हुआ।

ऐसे होगा पीएम-सीएम का लक्ष्य पूरा, संभागायुक्त ने दिए निर्देश

मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव तथा प्रबंध संचालक नर्मदा घाटी बेसिन प्रोजेक्ट आई.सी.पी. केशरी, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एस.एन. मिश्रा, अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास अजीत केसरी, प्रमुख सचिव वित्त मनोज गोविल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews