छिंदवाड़ा में होगी अगली कैबिनेट बैठक, सरकार का ये है मकसद

छिंदवाड़ा में होगी अगली कैबिनेट बैठक, सरकार का ये है मकसद

भोपाल।
अगली कमलनाथ कैबिनेट की बैठक भोपाल के मंत्रालय नही बल्कि छिंड़वादा के तामिया में होगी।खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसका ऐलान किया है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य टूरिज्म को प्रमोट करना है, ताकी लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। इससे पहले कैबिनेट की एक बैठक जबलपुर में हो चुकी है। निकाय चुनाव से पहले यह सरकार का बड़ा दावं माना जा रहा है।

दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिन्दवाड़ा जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालकोट के समीप तामिया में सेरेन्डिटीपिटी लेक्स एंड रिसॉर्ट का शुभारंभ करते हुए कहा कि शीघ्र ही तामिया में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित होगी। इस क्षेत्र के लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जायेगा। रिसॉर्ट की तरह ही अन्य आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ाने के लिये राज्य सरकार अन्य उपक्रमों को भी प्रोत्साहित करेगी। मध्यप्रदेश में निजी क्षेत्र के सहयोग से पर्यटन विकास की नई इबारत लिखेंगे। पर्यटन के क्षेत्र में निवेशकों को प्रोत्साहित किया जायेगा।

कमल नाथ ने कहा कि तामिया में रिसॉर्ट खुलने से प्रदेश और देश के अन्य इलाकों लोग भी यहाँ की विशेषता के बारे में जान सकेंगे। पहले मध्यप्रदेश के लोग, मध्यप्रदेश को अच्छे से जानेंगे, तभी पूरा देश मध्यप्रदेश को जान पायेगा।आज विंध्य का व्यक्ति तामिया के बारे में नहीं जानता। मुख्यमंत्री ने कहा कि निमाड़ और मालवा के लोग विंध्य को नहीं जानते। इसलिए जरूरी है कि प्रदेश के विभिन्न अंचलों में इस तरह की पर्यटन गतिविधियों का विकास हो, एक अंचल के लोग दूसरे अंचल के बारे में जाने। रिसॉर्ट के शुरू होने से इस अंचल के लोगों की संस्कृति का विकास होगा और स्थानीय लोगों के उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सकेगा। इससे तामिया क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews