भोपाल-झेलम ट्रेन में बम की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार-भेजा गया जेल

सूचना देने वाले शख्स की पहचान विश्वासराव मोरे पुत्र जयवंतराव निवासी-पुणे के रूप में की गई और उसकी निशानदेही पर सभी जनरल कोच में सघन जाँच की किंतु इस व्यक्ति के बताए अनुसार कोई संदिग्ध बैगेज अथवा व्यक्ति नही मिला।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

BHOPAL NEWS :  राजधानी भोपाल में झेलम ट्रेन में बम की सूचना देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, बताया जा रहा है कि 11077 पुणे जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस में एक व्यक्ति ने कोच S-9 में बताया कि आगे के जनरल कोच में बम है। सूचना पाकर रेलवे ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी को रानीकमलापति स्टेशन प्लेटफार्म 03 पर सुबह 08:48 बजे पहुँचने पर निरीक्षक, रेल्वे सुरक्षा बल,रानीकमलापति  स्टॉफ द्वारा फौरन गाड़ी को अटेंड कर उसकी जांच की गई।

फर्जी निकली सूचना 

जांच के दौरान सूचना फर्जी निकली, रेल पुलिस ने टीटीई से सम्पर्क कर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान की, सूचना देने वाले शख्स की पहचान विश्वासराव मोरे पुत्र जयवंतराव निवासी-पुणे के रूप में की गई और उसकी निशानदेही पर सभी जनरल कोच में सघन जाँच की किंतु इस व्यक्ति के बताए अनुसार कोई संदिग्ध बैगेज अथवा व्यक्ति नही मिला।
घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर रेल्वे और रेल सुरक्षा बल के डीएसपी/जीआरपी/हबीबगंज, टीआई/जीआरपी/हबीबगंज, टीआई/जीआरपी/भोपाल, एसआई/पुलिस थाना/हबीबगंज, CIB निरीक्षक , एसआईबी/निरीक्षक/भोपाल, डॉग स्क्वाड/रेसुब, आरआईबी/भोपाल पहुँचे।

क्लियर सर्टिफिकेट के बाद रवाना हुई गाड़ी 
बीडीडीएस भोपाल से निरीक्षक अपनी टीम व डॉग के साथ पहुँचे। डॉग स्कोड एवं टीम द्वारा रेलवे सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी गाड़ी की जाँच की गई, कोई बम अथवा संदिग्ध व्यक्ति नही मिला। जाँच उपरांत बीडीडीएस द्वारा क्लियर सर्टिफिकेट प्राप्त कर गाड़ी को 09:49 बजे गंतव्य के लिए सुरक्षित रवाना किया गया। बम की सूचना देने वाले व्यक्ति से जीआरपी हबीबगंज द्वारा पूछताछ की गई जिसमें पाया गया कि विश्वासराव मोरे ने झूठी सूचना दी और बिना किसी तथ्य और सबूत के सेकड़ों यात्रियों का समय खराब किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews