केंद्रीय मंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा में जेबकतरों ने दिखाया कमाल, 25 से ज्यादा मोबाइल चेन पार

केंद्रीय मंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा में जेबकतरों ने दिखाया कमाल, 25 से ज्यादा मोबाइल चेन पार

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा आज राजधानी भोपाल पहुंची। केन्द्र सरकार में मंत्री पद की नई जिम्मेदारी संभालने वाले सामाजिक न्याय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक भोपाल में जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व करते हुए पहुँचे। लेकिन यह यात्रा कुछ कार्यकर्ताओ के लिए यादगार बन गई।

दरअसल यात्रा के दौरान जब बी जे पी कार्यकर्ता स्वागत करने पहुंचे तो भीड़ में शामिल कुछ जेबकतरों ने कार्यकर्ताओं के मोबाइल पार कर दिए। जिनकी संख्या लगभग 25 के करीब है, पुराने भोपाल से जब यह यात्रा गुजर रही थी उसी दौरान ज्यादातर मोबाइल जेबकतरों ने पार कर लिए। वही कुछ लोगों की चेन पर भी जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया। बाद में पीड़ित आवेदन लेकर कोहेफ़िज़ा थाने पहुँचे। बड़ी संख्या में मोबाइल चोरी होने की इस घटना के बाद कार्यकर्ताओ में नाराजगी भी देखी का रही है। हालांकि रैली के दौरान पुलिस व्यवस्था भी थी लेकिन उसके बावजूद जेबकतरे अपना काम कर गए ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews