गर्मी के तीखे तेवर अप्रैल महीने में जमकर दिखायेगें अपना असर, रहे अलर्ट

गर्मी के तीखे तेवर अप्रैल महीने में जमकर दिखायेगें अपना असर, रहे अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के कहर से राहत के बाद अब गर्मी का खासा असर लोगों को झेलना पड़ सकता है, इस बार मार्च में ही तीखे तेवर गर्मी के नजर आए और कई जगहों पर तो मार्च में ही पिछले कई सालों का रिकार्ड टूटा और अब मौसम विभाग की माने तो कुछ ऐसा ही हाल इस बार अप्रैल महीने में भी होने वाला है, मार्च के आखरी दिनों में लू की शुरुआत तो हो ही चुकी है, जो अप्रैल में भी जारी रहगी।

यह भी पढ़ें… MP: आज से जबलपुर-भोपाल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, इनका रूट बदला, ये ट्रेनें 11 अप्रैल तक रद्द 

तापमान इस बार अप्रैल महीने में ही कई जिलों में 40 से 42 डिग्री को पार कर सकता है, वही बारिश की फिलहाल कोई संभावना अप्रैल माह में न के बराबर है, भोपाल मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो गर्मी की तपिश इस बार लोगों को ज्यादा परेशान करेगी। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अब चिकित्सकों की माने तो लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और गर्मी से बचने के उपाय करने के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews