राज्य सरकार ने इस IAS अधिकारी को सौंपे दो अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

राज्य सरकार ने इस IAS अधिकारी को सौंपे दो अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश शासन ने आज एक IAS अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज (IAS Officer Additional Charge) दिए जाने का आदेश जारी किया है।  मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग (MP General Administration Department) ने 2011 बैच के IAS अधिकारी, हरिसिंह मीणा उप सचिव गृह विभाग को आगामी आदेश तक वर्तमान कर्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तथा संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त पुलिस ने 1,50,000 रुपये की रिश्वत लेते पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार किया

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews