युवक की अचानक हुई मौत ,गांव में फैली दहशत

युवक की अचानक हुई मौत ,गांव में फैली दहशत

मंदसौर। तरुण राठौर| वैश्विक महामारी के दौर में लोग डरे हुए है। क्योंकि जिले में कोरोना पॉजिटव मरीजो में इजाफा हो रहा है। इसी दौरान मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरसोद में आज सुबह 35 वर्ष युवक मुकेश केलवा की अचानक मृत्यु हो जाने से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। मुकेश के परिजन भी घबरा रहे हैं। सुबह 8:00 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव नहीं पहुंची है। अचानक हुई मौत की जानकारी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया को मिली। विधायक सिसौदिया ने तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश मालवीय से चर्चा कर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने के लिए कहा।

स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल चिकित्सकों का दल मंदसौर से रवाना कर दिया। गांव के लोगों से मिली जानकारी अनुसार नित्य की तरह मुकेश सुबह 5:00 उठा और अपनी दिनचर्या का काम किया। ब्रश भी किया और उसके बाद अचानक उसकी मृत्यु हो गई।

जैसे ही मुकेश की मौत की खबर गांववासियो को लगी सभी सकते में आ गए। अचानक हुई मौत से गांव में भय का वातावरण निर्मित हो गया। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई। खबर लिखे जाने तक टीम गांव में नही पहुंच पाई है। मंदसौर जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य टीम निकल चुकी है। टीम पहुंचने के बाद मृतक का ब्लड सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
इनका कहना
आज सुबह खबर आई कि ग्राम सरसौद में अचानक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक सुबह स्वस्थ्य उठा और अपना नित्य कार्य किया। और अचानक मौत हो गई। गांव में घबराहट है। कोई भी शव को हाथ लगाने को तैयार नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की लिए कहा गया है। स्वास्थ्य टीम क्या करती है। उसके बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा।

-डा मालवीय स्वास्थ्य अधिकारी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews