
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लापरवाही से वाहन चलाने पर राजधानी में महिला ने युवक की सड़क पर जमकर पिटाई (beating) कर दी। घटना भोपाल के रंगमहल चौराहे की है, जहां बाइक से आ रहे एक युवक (bike rider) ने 4 से 5 वाहनों को टक्कर मार दी। युवक दूर से लहराते हुए गाड़ी चलाकर आ रहा था और मौके पर उसने अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।
बाइक सवार की टक्कर से एक बुजुर्ग गाड़ी से सड़क पर गिर गए। युवक की बाइक से महिला की गाड़ी भी टकराई थी। इसके बाद जब वो लोगों के जब हत्थे चढ़ा तो महिला ने तमाचों की बौछार कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक नशे में धुत था। उसकी इस हालत पर और अंधाधुंध गाड़ी चलाने से नाराज महिला ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे थाने ले जाने का बोलती रही। इस दौरान आसपास भीड़ जमा हो गई। युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा और कहता रहा कि आगे से ऐसा नहीं करूंगा। लेकिन महिला ने उस गैर जिम्मेदार युवक की सड़क पर जमकर धुनाई कर दी।
Bhopal: लापरवाही से गाड़ी चलाने पर महिला ने सड़क पर की युवक की पिटाई pic.twitter.com/7IcLh55kwX
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 24, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

