नहीं होगा स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार, CM ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया फैसला

नहीं होगा स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार, CM ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया फैसला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके मध्य प्रदेश में होने वाला सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन इस साल नहीं होगा, कोरोना के चलते यह फैसला खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है, उन्होंने कहा है की 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम नहीं होगा लेकिन सभी अपने घरों में ही सूर्य नमस्कार अवश्य करें, मैं खुद भी घर में सूर्य नमस्कार करूंगा।

यह भी पढ़े.. विधायक के भाई को कार से कुचलकर मारने का प्रयास, मामला दर्ज

मुख्यमंत्री की अपील 

मध्यप्रदेश में प्रति वर्ष हम सबके प्रेरणा के स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी युवा दिवस के दिन सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष स्कूलों में एवं अन्य स्थानों पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन नहीं होगा, सभी विद्यार्थी , शिक्षक और परिवारजन अपने घर में
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सूर्य नमस्कार करें एवं सूर्य नमस्कार के फ़ोटो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करें। मैं भी अपने घर पर सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करूँगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews