Power Cut: भोपाल के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, 3 से 4 घंटे की होगी कटौती

पिछले दिनों बिजली में लगातार हो रही कटौती को लेकर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बिजली कंपनी के कार्यालय का घेराव भी किया था।
Bhopal

Power Cut in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को मालीखेड़ी समेत कुल 25 इलाकों में बिजली की कटौती रहेगी। दरअसल, पिछले दिनों भयंकर गर्मी की वजह से राजधानी में 11 दिनों तक बिजली के रखरखाव का काम बंद रहा था। वहीं, बिजली कंपनी की तरफ से बिजली की लाइनों, ट्रासंफार्मर और अन्य उपकरणों का रखरखाव का काम फिर से शुरू किया जा रहा है।

इन इलाकों में होगी कटौती

सूचना के मुताबिक सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के कई इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी, जिसमें मालीखेड़ी, ईरानी बस्ती, जवाहर कालोनी, आम्र ईडन गार्डन, शिवालय, गिरधर परिसर, विजय नगर, पटेल नगर, शबरी नगर, लेक व्यू, विनीत कुंज इ सेक्टर, पार्क सेरेना, कस्टम कालोनी, प्रियदर्शिनी, आम्र वैली, विधान एलिना, मंगेश हाइट्स में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चंद्रिका नगर, तिलक नगर, लक्ष्मी परिसर, दीप मोहिनी, डीके कोटेज, आध्या हेवीवेट, सुख सागर फेस-तीन इलाकों के आसपास बिजली की कटौती रहेगी।

लोगों को हुई थी परेशानी

वहीं राजधानी के संत हिरदाराम नगर के धोबी घाट इलाके में बीती रात 12 बजे से लाइट नहीं थी, जिसके कारण लोगों को रात भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल, सुबह करीब 5 बजे लाइट आ गई थी। गौरतलब है कि पिछले दिनों बिजली में लगातार हो रही कटौती को लेकर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बिजली कंपनी के कार्यालय का घेराव भी किया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews