स्वतंत्रता दिवस पर इस बार प्रदेश में नहीं होंगे कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, देखिये गाइडलाइन

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार प्रदेश में नहीं होंगे कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, देखिये गाइडलाइन

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

तेजी से बढ़ते कोरोना के संक्रमण ने पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में लिया हुआ है। बढ़ते कोरोना (Corona) के संक्रमण का असर इस बार स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के आयोजन पर भी देखने को मिलेगा। संक्रमण के चलते इस बार समारोह बिल्कुल आम तरीके से मनाया जाएगा। प्रदेश में कहीं भी किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन नहीं होंगे।

दरअसल कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार फैसला लिया गया है कि समारोह में आमजन और स्कूली बच्चे शामिल नहीं होंगे। राज्य शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए है। आदेश में कहा गया है कि 15 अगस्त को सुबह 9:00 से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) शहीद स्मारक पहुंचकर पुष्प अर्पित करेंगे, और 9:00 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (Motilal Neharu Stadium) में ध्वजारोहण (Flag Hosting) कर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।उनका संबोधन सभी जिलों में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सुना जाएगा।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। जिला स्तर पर कलेक्टोरेट में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे, सलामी दी जाएगी और राष्ट्रगान (National Anthem) का गायन किया जाएगा। निर्देशों में कहा गया है कि 14 और 15 अगस्त की रात में सभी सरकारी इमारतों पर लाइटिंग की जाएगी। कार्यालय प्रमुख सुबह 8:00 बजे अपने विभाग कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इस अवसर पर राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। इस मौके पर सीमित संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी और हैंड सैनिटाइजर मास्क एवं सामाजिक दूरी आदि का विशेष ध्यान रखा जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews