MP News: अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर ये निर्देश जारी, पेंशन को लेकर भी राहत

government employees pensioners

demo pic

भोपाल, गुना/ डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों (MP Government Employees Officers) के लिए काम की खबर है।गुना कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021) के लिए कर्मचारी पोर्टल पर डाटा अपडेट करें । वही पेंशनर्स को भी राहत देते हुए कहा है कि सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों की पेंशन प्रकरणों में विलंब न करें।

यह भी पढ़े.. MP Government Jobs: यहां 1255 पदों पर निकली है भर्ती, 60 हजार तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

गुना कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा जिले के विभागीय अधिकारियों को सख्‍त हिदायत दी गयी है कि जिन विभागों ने आगामी पंचायत चुनाव के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का नाम-पद सहित डाटा प्रस्‍तुत नही किया है, वह तत्‍काल पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट कराएं। सभी विभागों को डाटाबेस में अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी दर्ज करने एवं दर्ज उपरांत डाटा फ्रीज करने की कार्यवाही के लिए समय-सीमा दी गयी है। डाटा फ्रीज करने की कार्यवाही में लापरवाही करने वाले कार्यालय प्रमुख का प्रत्‍येक दिवस का अवैतनिक करने की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े.. Good News: नए साल से पहले फिर बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी! यहां समझें कैलकुलेशन

गुना कलेक्‍टर (Guna Collector) ने जिले के सेवानिवृत अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण सेवानिवृत्ति के साथ ही स्‍वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। जिला कोषालय अधिकारी  जैन ने बताया कि जुलाई में 03, अगस्‍त में 03, सितंबर में 04 एवं अक्‍टूबर माह में 14 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्‍त (retired officers and employees) हुए हुए हैं, जिनकी विभाग द्वारा कोषालय को जानकारी प्रस्‍तुत नही की गयी है।कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध नाराजगी व्‍यक्‍त करते हुए शीघ्र पेंशन (pension) प्रकरण पेंशन कार्यालय को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews