भोपाल को मिली यह नई ट्रेनें, जानिए क्या है टाइम टेबल

भोपाल को मिली यह नई ट्रेनें, जानिए क्या है टाइम टेबल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना काल में बंद रेल यातायात अब धीरे धीरे पटरी पर आ रहा है| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) और आसपास के क्षेत्रों के लोगो के लिए अच्छी खबर है| भोपाल से चेन्नई, नई दिल्ली, कन्याकुमारी और हजरत निजामुद्दीन जाने वाले यात्रियों के लिए नई ट्रैन मिली है| रेलवे दोनों तरफ के लिए दो जोड़ी ट्रेन चला रही हैं।

बता दें कि इन स्पेशल ट्रेन (Special Train) का स्टाप पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल के भोपाल और इटारसी स्टेशन पर दिया गया है। रेलवे ने नई दिल्ली से चेन्नई और हजरत निजामुद्दीन से कन्याकुमारी के लिए नई रेलगाड़ी शुरू की है। इस तरह भोपाल के लोगों को नई दिल्ली जाने के लिए दो विकल्प और चेन्नई और कन्याकुमारी जाने के लिए नवीन विकल्प उपलब्ध हो गए हैं। यह रेलगाड़ियां भोपाल के अलावा इटारसी स्टेशन पर भी रुकेगी। यह 24 नवंबर से चलाई जाएंगी। यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित हैं। टिकट कंफर्म होने पर ही यात्रा कर सकेंगे ।

यह है स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल
गाड़ी संख्या : 06012
ट्रेन : हज़रत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी (सप्ताह में दो दिन) स्पेशल एक्सप्रेस
दिन : 28 नवंबर से प्रति शनिवार एवं सोमवार को
प्रारंभिक स्टेशन : हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 5.20 बजे से
भोपाल मंडल में हाल्ट : दोपहर 3.55 बजे भोपाल और शाम 5.55 बजे इटारसी में
इन स्टेशनों पर रुकेगी : नागरकोइल, तिरुनेलवेली, सातुर, विरुधुनगर, मदुरई , डिंगल, तिरुचिरापल्ली, वृधाचल्लम, विलुपुरम, चेंगलपट्टू, ताम्बरम, चेन्नई एग्मोर, विजयवाड़ा, बल्लारशाह, नागपुर, बैतूल, इटारसी, भोपाल, झांसी एवं आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी

-गाड़ी संख्या : 02621
ट्रेन : एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली सुपरफास्ट (प्रतिदिन)
दिन : 24 नवंबर से
प्रारंभिक स्टेशन : एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रात 10.30 बजे से
भोपाल मंडल में हाल्ट : अगले दिन शाम 6.30 बजे इटारसी और रात 8.10 बजे भोपाल में

गाड़ी संख्या : 02622
ट्रेन : नई दिल्ली-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट (प्रतिदिन)
दिन : 26 नवंबर से
प्रारंभिक स्टेशन : नई दिल्ली स्टेशन रात 9.05 बजे से
भोपाल मंडल में हाल्ट : अगले दिन सुबह 6.50 बजे भोपाल और सुबह 8.35 बजे इटारसी में
इन स्टेशनों पर रुकेगी : विजयवाड़ा, वारंगल, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, ग्वालियर एवं आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या : 06011
ट्रेन : कन्याकुमारी-हजरत निजामुद्दीन (सप्ताह में दो दिन) स्पेशल एक्सप्रेस
दिन : 25 नवंबर से प्रति बुधवार एवं शुक्रवार को
प्रारंभिक स्टेशन : कन्याकुमारी स्टेशन से शाम 7.05 बजे से
भोपाल मंडल में हाल्ट : तीसरे दिन सुबह 6.35 बजे इटारसी और सुबह 8.15 बजे भोपाल में

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews