भोपाल-घर की केयर-टेकर ने ही दिया 70 लाख की चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया साथियों सहित गिरफ्तार, माल बरामद 

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चोरी से पहले सूने मकानो की रैकी करते थे उसके बाद अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गैंग की सदस्य आरोपी महिला सूने मकानों की सूचना देती थी। 
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

राजधानी भोपाल में थाना चूनाभट्टी पुलिस ने दिनदहाड़े नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों से 18 लाख नकद और करीबन 42 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चोरी से पहले सूने मकानो की रैकी करते थे उसके बाद अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। गैंग की सदस्य आरोपी महिला सूने मकानों की सूचना देती थी।

यह थी घटना 

दरअसल 24 जून की रात फरियादिया उर्मिला जैन अपने पति रमेश चंद्र जैन के साथ चूना भट्टी थाने पहुंची, यह दम्पत्ति कृष्णा हाउसिंग सोसायटी चूनाभट्टी में रहते है,इस बुजुर्ग दम्पत्ति ने बताया कि आज सुबह 10.00 बजे अपने पति के साथ घऱ का दरवाजा बंद कर मंडीदीप अपनी दुकान चली गई थी व शाम 08.00 बजे जब वापस घऱ आयी तो देखा कि घऱ के दरवाजो की कुंडी टूटी थी एवं अंदर सामान बिखरा पडा था साथ ही अलमारी में रखी ज्वेलरी एवं नगदी रूपयों को कोई अज्ञात चोर कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पकड़े गए आरोपी 

घटना की गंभीरता को देखते हुये स्पेशल टीम गठित की गई। चोरी गया सामान, नगदी और सोने चांदी के जेवरात तथा अज्ञात आरोपी की पतारसी के संबंध में गठित टीम ने घटना स्थल के आसपास के सभी घरो एवं घटना स्थल के आसपास आने-जाने वाले सभी रास्ते के सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले जिनके आधार पर  02 संदिग्ध व्यक्ति फरियादी के घऱ से चोरी का सामान को ले जाते हुये नजर आये। दोनो संदिग्धों के बारे में टैक्निकल माध्यमों एवं फुटेज के आधार पर तथा मुखबिर सूचना तंत्र की सहायता से प्रयास किये गये जिनकी जानकारी प्राप्त होते ही तीन संदेही 1. सन्नी हरवंश पिता प्रमोद पिल्लई उम्र 20 साल निवासी शबरी नगर थाना कमला नगर  2. एक नाबालिग 3. प्रीति घोषी पिता लाखन सिंह घोषी उम्र 22 साल निवासी बंजारी थाना कोलार रोड भोपाल  4. शीतल पति प्रमोद पिल्लई निवासी शबरी नगर थाना कमला नगर को हिरासत  में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों संदेहियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उनकी सह-आरोपी प्रीति घोषी  द्वारा सूने मकानों की जानकारी उन्हे दी जाती थी जिसकी सूचना के आधार पर उन्होनें इस मकान की रैकी कर घटना को अंजाम दिया।

बरामद किया माल 

गिरफ्तार चारों आरोपीयों के कब्जे से लगभग 18 लाख रूपये नगदी एवं 400 ग्राम के लगभग सोना,  2.3 किलो ग्राम चांदी की गई जप्त कुल सामान लगभग 60 लाख रूपये का जब्त किया गया। घटना की रैकी में प्रयुक्त एक्टिवा को भी जप्त किया गया। आरोपीयों से अन्य किसी वारदात में सम्मिलित होने की संभावना के चलते और भी पूछताछ की जा रही है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews