
Bhopal News : राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने सुने मकान को निशाना बनाया है। इस दौरान वो कीमती सामान और नगदी चुरा ले गए। आनन-फानन में मोहल्ला के लोगों ने पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए जानते हैं विस्तार से…

यहां का मामला
दरअसल, मामला पूजा श्री कालोनी का है। जब अनिल कुमार तिवारी 10 मई से महाराष्ट्र गए हुए है जबकि उसी मकान में रहने वाले किराएदार भी 26 मई से तमिलनाडु गए है। ऐसे में पूरा घर खाली हो गया था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पहले घर का गेट तोड़ा और अंदर प्रवेश किए। जिसके बाद उन्होंने अलमारी और सूटकेस से सामान निकालकर ले गए। केवल इतना ही नहीं, CCTV कैमरे का DVR भी ले गए है।
मामला दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की सूचना तब लगी जब महिला काम करने आई तो गेट का ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद इसकी सूचना पड़ोसी को दी गई। वहीं, पड़ोसी ने मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए टीम का गठन करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यहां पर चोर सक्रिय
बैरागढ़ में इससे पहले भी कई पास कॉलोनी में बड़ी-बड़ी चोरियां हो चुकी है, लेकिन उनका भी कोई सुराग अभी तक नहीं लग सका है।बता दें कि रेलवे पटरी पार कालोनियों में चोर सक्रिय है। आए दिन यहां पर चोरियां हो रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि चोरियों पर लगाम लग सके।
रवि कुमार, भोपाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

