तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की सरकार से मांग, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और सेवानिवृत कर्मचारियों को महंगाई राहत का भुगतान शीघ्र हो

Dearness allowance

Employees union demands : तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने बीजेपी सरकार से मांग की है कि प्रदेश के कर्मचारियों को 4% प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को महंगाई राहत का भुगतान शीघ्र किया जाए। उन्होने 1 जुलाई 2023 से भुगतान की मांग करते हुे कहा कि चुनाव के कारण महंगाई भत्ता नहीं रोका जा सकता है और इससे 12 लाख कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को फायदा होगा।

कर्मचारी संघ की मांग

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि केंद्रीय अधिकारी कर्मचारियों की तरह राज्य के 7.50 लाख कार्यरत एवं 4.50 लाख सेवानिवृत्ति कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति सभी अधिकारी कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता एवं राहत 1 जुलाई 2023 से प्रदान किया जाए। उन्होने कहा कि चुनाव के कारण इसे रोक नहीं जा सकता और चुनाव आयोग को फाइल भेज कर इसकी स्वीकृति ली जाए ताकि प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी दीपावली का पर्व उत्साह एवं उमंग से मना सकें।

वर्तमान में राज्य के कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता एवं/महंगाई राहत मिल रही है। त्योहारों का मौसम शुरु हो गया है और संघ ने कहा कि मध्य प्रदेश के कर्मचारी इन त्योहारों को अच्छे से मना सके, इसके लिए सरकार को तत्काल कदम उठाते हुए महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत देनी चाहिए। उन्होने कहा कि सबकी दिवाली रोशन रहे और हर घर में त्योहार पर उजियारा हो, इसके लिए प्रदेश सरकार को तत्काल कदम उठाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews