सिंधिया पर दिग्विजय के बयान का इस बीजेपी नेता ने किया समर्थन

सिंधिया पर दिग्विजय के बयान का इस बीजेपी नेता ने किया समर्थन

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। दो दिन पहले ग्वालियर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बारे में दिए गए बयान का बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज पाल सिंह (BJP leader Manoj Pal Singh)  ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि चुनौती बराबर वालों में होती है और आज सिंधिया का कद कांग्रेसियों को हैरान परेशान किए हुए हैं।

ग्वालियर चंबल संभाग मैं कांग्रेस की बैठक लेने गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा था कि सिंधिया हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। दरअसल ग्वालियर चंबल क्षेत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है और 2018 में भी कांग्रेस की सरकार बनाने में इसी क्षेत्र का बड़ा योगदान था।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों लुढ़के, आज है खरीदने का सुनहरा मौका

इतना ही नहीं, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में चले गए और उपचुनाव हुए, तब भी सिंधिया के प्रभाव के चलते ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में गई। 2023 के विधानसभा चुनावों के बारे में दिग्विजय सिंह से सवाल करने पर उन्होंने कहा था कि सिंधिया हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है।

ये भी पढ़ें – मप्र पंचायत-निकाय चुनाव 2022: SC के फैसले पर सीएम शिवराज का बड़ा बयान, देखें वीडियो

इसके जवाब में बीजेपी (BJP Madhya Pradesh) प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और मुरैना के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज पाल सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि चुनौती हमेशा बराबर वालों से होती है और आज की स्थिति में ज्योतिरादित्य सिंधिया का राष्ट्रीय स्तर पर जो कद है, वह कांग्रेस के किसी भी प्रदेश स्तर के नेता के लिए सरदर्द बन गया है।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश निकाय-पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण पर बड़ी अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया यह बड़ा फैसला 

कांग्रेस (MP Congress) का कोई भी नेता आज सिंधिया के बराबर पासंग भी नहीं ठहरता इसलिए सिंधिया के लिए दिया गया दिग्विजय सिंह का यह बयान बिल्कुल सही है क्योंकि ना तो कमल नाथ (Kamal Nath) और ना ही दिग्विजय सिंह में वह आभामंडल है जो प्रदेश की जनता को सिंधिया के बराबर प्रभावित कर सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews