
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के दिग्विजय सिंह पर दिए बयान पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि भगवान राम और लक्ष्मण त्रेता युग मे पैदा हुए थे, और कलयुग में इस तरह के लोग भी पैदा हो रहे हैं जो अपने पुरखों और वरिष्ठों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होने कहा कि दिग्विजय सिंह और लक्ष्मण सिंह कितना पढ़े लिखे हैं इसकी भी पड़ताल हो जाये, इसके बाद कौन विद्वान है कौन कमजोर है साफ हो जाएगा। बता दें कि लक्ष्मण सिंह ने दिग्विजय सिंह के राम मंदिर मुहूर्त के बयान पर सवाल खड़े किए थे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

