FB Live : पूर्व आईपीएस की फेसबुक क्लास में इस बार होगी यह नई बात

FB Live : पूर्व आईपीएस की फेसबुक क्लास में इस बार होगी यह नई बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी रह चुके 1987 बैच के आईपीएस डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव (IPS Dr. Shailendra Shrivastava) रविवार की दोपहर 12:00 बजे इस बार नई शिक्षा नीति को लेकर लोगों के सवालों के जवाब देंगे ।इसके साथ-साथ वे परंपरागत विषयों जैसे साइबरक्राइम, परिवहन ,महिला अपराध, खेल जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखेंगे। एक माह की अल्प अवधि में फेसबुक लाइव के माध्यम से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुके डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव की फेसबुक क्लास बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

दरअसल डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव जिन विषयों को लेकर कानूनी सलाह देने जा रहे हैं उन विषयों का उन्हें गहन अध्ययन भी है और उनसे संबधित विभागों में भी लंबे समय पदस्थ भी रहे हैं चाहे वह खेल संचालक का पद हो या फिर भोपाल और इंदौर के आईजी या परिवहन आयुक्त व अध्यक्ष हाउसिंग का। इसके अलावा डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव देश के जाने-माने साइबर विशेषज्ञों में से एक माने जाते हैं। अपने जीवन की उपलब्धियों और अनुभवों के माध्यम से डॉक्टर शैलेंद्र समाज के उस तबके की सेवा करना चाहते हैं जो उचित कानूनी सलाह के अभाव में न्याय के लिए भटकता ही रह जाता है और अन्तत न्याय से वंचित रह जाता है ।

डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव का मानना है कि सस्ता और सुलभ न्याय हर व्यक्ति का अधिकार है और उसे दिलाने के लिए प्रयास करना समाज के उस हर व्यक्ति का कर्तव्य है जो ऐसा कर सकता है सोशल मीडिया पर कानूनी सलाह देने की कल्पना भी इसी भाव की उपज है ।डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव हर रविवार को 1 घंटे दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक फेसबुक के माध्यम से लोगों को कानूनी सलाह देते है। इसके लिए डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने फेसबुक पर ask shailendra shrivastva 1986 ips retd. के नाम से एक फेसबुक पेज भी बनाया है।  डॉ श्रीवास्तव से ऑनलाइन कानूनी सहायता पाने के लिए लोग उनके इस फेसबुक पेज ask shailendra shrivastva 1986 ips retd.से जुड़ सकते हैं और पेज को लाइक कर उसे पसंद भी कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews