चर्चाओं में भोपाल SDM का राजस्व निरीक्षकों को लेकर यह आदेश

BHOPAL SDM

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को लेकर लगातार सख्ती अपनाए हुए है वही दूसरी तरफ भोपाल SDM जमील खान का एक आदेश चर्चा का विषय बन गया है , जिसमें उन्होंने राजस्व निरीक्षकों स्पॉट फाइन (Spot Fine) का टारगेट दे दिया है, इसमे कहा गया है कि तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, नायाब तहसीलदार कम से कम 100 प्रकरणों पर कार्यवाही करें।

दरअसल, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया (Bhopal Collector Avinash Lavania) के सख्त निर्देश के बाद सभी SDM  ने अपने अधीनस्थ तहसीलदार, नायाब तहसीलदार को कोरोना संक्रमण फैलाव रोकने के लिये स्पॉट फाइन लगाने के निर्देश जारी किये है। भोपाल शहर के एसडीएम जमील खान (Bhopal SDM) ने निर्देश दिए है कि सभी राजस्व निरीक्षकों (Revenue Inspectors) को कोविड-19 कार्य में आवंटित थाना क्षेत्र में नगर निगम एवं पुलिस के साथ संयुक्त रूप से स्पॉट फाईन की कार्यवाही करने के लिए दल का गठन करें तथा प्रतिदिन तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, नायाब तहसीलदार कम से कम 100 प्रकरणों पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। एसडीएम के टारगेट ने तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार और नायाब तहसीलदारों की चिंता बढ़ा दी है, निर्देश जारी होने के बाद से ही राजस्व निरीक्षकों में हड़कंप का माहौल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews