Madhya Pradesh: प्रगति पर शिवराज सरकार की यह योजना, अबतक 45 लाख को लाभ

madhya pradesh government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल 2022 में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल जीवन मिशन योजना (Water Life Mission) में अब तक 45 लाख 26 हजार 600 ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित 94 हजार 812 स्कूलों (MP School) में से 68 हजार 831 में और 66 हजार 63 आँगनवाड़ी केन्द्रों में से 40 हजार 431 में नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाया जा चुका है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: मप्र में बिगड़े हालात, आज 168 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 600 पार, CM ले सकते है बड़ा फैसला

दरअसल, मिशन में मध्य प्रदेश की करीब सवा करोड़ आबादी को उनके घर पर नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। बीते करीब 17 माह में जल-जीवन मिशन में हुए कार्यों के फलस्वरूप प्रदेश के 45 लाख 26 हजार 600 ग्रामीण परिवारों तक पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के 4016 ग्राम तो ऐसे हैं, जिनके शत-प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन से जल की व्यवस्था की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि प्रदेश के हर ग्रामीण परिवार को साफ पेयजल उपलब्ध कराना जल-जीवन मिशन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अपनी भावी पीढ़ी के लिये पेयजल सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। मिशन के जरिये प्रदेश की ग्रामीण आबादी, खासकर आधी आबादी (महिला वर्ग) को पानी के लिये होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिल रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE Department) और जल निगम निरंतर जल-प्रदाय योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अंचल के हर घर तक जल पहुँचाने के काम को अंजाम दिया जा रहा है।

स्कूल-आँगनवाड़ी केन्द्रों को भी लाभ

ग्रामीण अंचल में संचालित सभी स्कूलों (school) और आँगनवाड़ी केन्द्रों को भी जल-जीवन मिशन में नल कनेक्शन के जरिये जल देना शामिल किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित 94 हजार 812 स्कूलों में से 68 हजार 831 में और 66 हजार 63 आँगनवाड़ी केन्द्रों में से 40 हजार 431 में नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाया जा चुका है।मिशन की गाइड-लाइन के अनुसार प्रदेश के जनजातीय बहुल 20 जिलों के 89 विकासखण्ड की ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के जरिये पेयजल उपलब्ध करवाना प्राथमिकता में है। अब तक जनजातीय बहुल क्षेत्रों में 42 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को जल-जीवन मिशन का लाभ दिया जा चुका है।

यह भी पढ़े.. जनवरी में MP की ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त, इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, जानिए नए साल में रेलवे के बदलाव

बता दे कि बीते साल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि 2023 तक MP के हर घर में नल के द्वारा जल प्रदान (Water Supply) किया जाएगा। इसके तहत जल जीवन मिशन (Water Life Mission) के अन्तर्गत प्रदेश के 8 जिलों के 4404 ग्रामों के लिए क्रियान्वित इन 10 समूह जलप्रदाय योजनाओं में 9 लाख 34 हजार 399 नल कनेक्शन (FHTC) लगाये जायेंगे। जलप्रदाय योजनाओं के दायरे में आने वाले सभी 4404 ग्राम शत-प्रतिशत नल कनेक्शन युक्त हो सकेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews