शिवराज की ये योजना लाएगी युवाओं के चेहरे पर मुस्कान, सीएम ने बताई डिटेल

शिवराज की ये योजना लाएगी युवाओं के चेहरे पर मुस्कान, सीएम ने बताई डिटेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार हर वर्ग और समाज के कल्याण के लिए अलग अलग योजनाएं लेकर आ रही है, मुख्यमंत्री ने ऐसी ही एक योजना का जिक्र आज शुक्रवार को अपने निवास पर आयोजित मोची बंधुओं के सम्मलेन में किया।  उन्होंने कहा कि हमने एक योजना बनाई है मुख्यमंत्री पादुका योजना (CM Paduka Scheme), इसमें हम आपकी बढ़िया ट्रेनिंग करवाएंगे, उसमें फुटवियर डिजाइन की मशीन पर आपको ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएंगे, इसीलिए तो मामा मुख्यमंत्री है।

सीएम शिवराज के आवास पर शुक्रवार को बुधनी विधानसभा क्षेत्र के मोची बंधुओं का सम्मलेन आयोजित हुआ।  सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि समाज में जो भाई-बहन सबसे पीछे सबसे नीचे रह गए जो सबसे गरीब है उनकी भलाई सबसे पहले। अगर गरीब के चेहरे पर मुस्कुराहट नहीं आई, उसको काम धंधा देने की कोशिश नहीं की या उसको सम्मान नहीं मिला तो मेरे मुख्यमंत्री रहने का क्या मतलब?

ये भी पढ़ें – सिंधिया के खिलाफ विवादित बैनर पर भड़की भाजपा, FIR की मांग

सीएम शिवराज ने मंच से बताया कि हमने एक योजना बनाई है मुख्यमंत्री पादुका योजना (CM Paduka Yojana)। इसमें हम आपकी ‘CRISP’ के माध्यम से नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फुटवियर डिजाइन में उन्नत मशीनों तथा शिक्षकों के माध्यम से आधुनिक टेक्नोलॉजी पर आपकी ट्रेनिंग करवाएंगे। आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएंगे, इसीलिए तो मामा मुख्यमंत्री है।

ये भी पढ़ें – पेंशनर्स के लिए मंत्री की बड़ी घोषणा, फॅमिली पेंशन-पेंशन भुगतान पर कई नीतियां लागू, मिलेगा लाभ

मैं चाहता हूं कि आपको अच्छी ट्रेनिंग करवाऊं ताकि आप अच्छी ट्रेनिंग लेकर अच्छे डिजाइन का जूता चप्पल और बाकी सामान बनाएं। आज सबसे बड़ा आदमी और बड़ी बड़ी कंपनियां भी जूते का काम कर रही हैं। मैं तो चाहता हूं कि आपके बनाए सामान की डिमांड पूरे देश में हो जाए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews