महिलाओं के लिए दो विभागों ने बनाई ये योजना, जल्द मिलेगा लाभ

महिलाओं के लिए दो विभागों ने बनाई ये योजना, जल्द मिलेगा लाभ

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।
महिलाओं और लड़कियों को 5 रुपए में राशन की दुकानों पर सेनेटरी पेड उपलब्ध कराने की तैयारी खाद्य विभाग ने कर ली है। खाद्य विभाग ने इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग से एग्रीमेंट किया है। इसके लिए मशीन का ऑर्डर दे दिया गया है। फिलहाल शहर की पांच दुकानों पर ये उपलब्ध कराए जायेंगे।

खाद्य विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से ग्वालियर में 5 रुपए में सेनेटरी पेड उपलब्ध कराने जा रहा है । जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के मुताबिक अभी राशन की पांच दुकानों पर सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाई जायेंगी। ये दुकानें ऐसे क्षेत्रों में हैं जहाँ ग्राहकों की संख्या अधिक है । इन दुकानों में पर्याप्त जगह भी है इसलिए यहाँ से महिलाएं बिना संकोच के सेनेटरी पेड ले सकेंगी। श्री जादौन के मुताबिक इसके लिए घासमंडी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार किला गेट, मार्केटिंग सोसाइटी मुरार, साईनाथ उपभोक्ता भंडार अवाडपुरा, जय शिव प्राथमिक उपभोक्ता भंडार कांच मिल, कर्मा प्राथमिक उपभोक्ता भंडार गोल पहाड़िया पर सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने का फैसला लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews