इस बार संवेदनशील सरकार: स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने किया डॉ. अरुणा कुमार की नियुक्ति का आदेश निरस्त, की त्वरित कार्रवाई

rajendra shukla

Deputy CM Rajendra Shukla Action: डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने डॉक्टर अरुणा कुमार की गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में नियुक्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है। इस आदेश को निरस्त करने के साथ ही शुक्ला ने सरकार की संवेदनशीलता का परिचय भी दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को निरस्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

आपको बता दें डॉक्टर अरुणा कुमार को गांधी मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग की एचओडी बनाकर पुनः भेजा गया था। इस आदेश के बाद से ही लगातार जूनियर डॉक्टर विरोध में थे। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर जूनियर डॉक्टरों ने सभी सेवाओं को बंद कर दिया था और आदेश निरस्त न होने की स्थिति में हड़ताल पर जाने की बात कही थी।

इसके बाद आज उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने इस विषय पर कार्रवाई की है। कार्रवाई की बात करते हुए शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस संवेदनशील विषय एवं लंबित जांच की जानकारी नहीं थी। जानकारी संज्ञान में आते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई की है।

पिछले वर्ष गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉक्टर बाला सरस्वती ने गायनिक विभाग की एचडी डॉक्टर अरुणा कुमार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की थी इसके बाद उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग में भेज दिया गया था।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews