मप्र की बेटी से दरिंदगी, सीएम शिवराज ने गुजरात के मुख्यमंत्री से कहा- दोषी को फांसी की सजा मिले

शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| झाबुआ (Jhabua) जिले की निवासी एक बेटी के साथ गुजरात (Gujrat) के मोरवी में हुई दरिंदगी की घटना को मुख्यमंत्री शिवरसज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने दुखद और घृणित बताया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और अपराधी को फांसी की सजा देने की मांग की|

मुख्यमंत्री शिवराज ने बेटी के पिता से भी बात की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। अभी परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। सीएम शिवराज ने इस घटना के संदर्भ में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की और अपराधी को फांसी से कम सजा न हो, इस दिशा में कड़ी कार्यवाई करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने ऐसी दरिंदगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के स्थाई निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कानूनों को भी सख्त बनाने की पहल हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews