भोपाल : राहगीरों को धमकाना गुंडों को पड़ा महंगा, पुलिस ने निकाला जुलूस

भोपाल : राहगीरों को धमकाना गुंडों को पड़ा महंगा, पुलिस ने निकाला जुलूस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बर्थडे का केक काटने गए बदमाशों का राहगीरों को धमकाना महंगा पड़ गया। भोपाल में बुधवार की रात स्मार्ट रोड भदभदा चौराहे के पास कुछ युवक एक बदमाश के जन्मदिन का केक काटने के लिए एकत्र हुए थे परंतु उनमें आपस में ही विवाद हो गया उसके बाद उन्होंने वहां जमकर उत्पात किया और धारदार हथियार निकाल कर वहां से निकल रहे राहगीरों को डराया धमकाया कुछ गाड़ियों के कांच फोड़ दिए वहां दुकानदारों के साथ भी अड़ीबाजी की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भाग गए थे।

यह भी पढ़ें… जबलपुर: आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी को टोपी पहनने से इंकार करना पड़ा महंगा 

परंतु पुलिस में 19 लोगों को इस अपराध में चिन्हित किया है जिसमें से काफी लोग गिरफ्तार हो गए हैं 8 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है इसके अलावा कुछ लोगों की गिरफ्तारी होना शेष है सचिन अतुलकर ने बताया कि सार्वजनिक तौर पर इस तरह से काम करने वाले और गैंग के रूप में काम करने वाले लोगों को सभी थाना क्षेत्रों में चिन्हित किया जा रहा है और यदि गैंग में नाबालिक बच्चे शामिल हो रहे हैं तो उनके माता-पिता को बुलाकर समझाइश दी जा रही है यदि कोई भी इस तरह की कार्यवाही कार्य करता है तो उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”721772482″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews