
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
भोपाल की थाना खजूरी सड़क भोपाल पुलिस द्वारा पेट्रोल फेंककर आग लगाने वाले तीन आरोपियो को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने मामूली से विवाद के बाद युवक पर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी थी।
यह थी घटना
थाना खजूरी सड़क जिला भोपाल में 13 मई को फरियादी रवि धनगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके छोटे भाई आशीष का कुछ युवकों से विवाद हुआ और उन युवकों ने उसके भाई के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, गनीमत रही कि भाई के दोस्तों ने उस वक़्त उसके साथ मौजूद थे उन्होंने फौरन उसे बचाया लेकिन इसके बावजूद युवक आग से झुलस गया, घटना को अंजाम देने वाले तीनो आरोपी प्रवीण मेवाड़ा, प्रताप मेवाड़ा एवं सौरभ मालवीय घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उज्जैन में आरोपियों को तलाशा लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस को मुखबिर से मिली फिर सूचना के बाद तीनो आरोपी ग्राम इटखेड़ीछाप के पास कोलास नदी के पास बबूल की झाड़ीयों के पीछे छिपे हुये मिले, पुलिस ने प्रवीण मेवाड़ा, प्रताप मेवाड़ा, सौरभ मालवीय को गिरफ्तार कर लिया।
