डैम में नहाने गए एक ही परिवार के तीन बच्चे डूबे, दो की मौत

डैम में नहाने गए एक ही परिवार के तीन बच्चे डूबे, दो की मौत

होशंगाबाद| प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चे पानी में डूब गए, जिसमे से दो की मौत हो गई| एक बच्ची की हालत गंभीर है| यह बच्चे तवा डैम के बैक वाटर में नहाने गए थे| दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं, तीसरी बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती किया है|

जानकारी के मुताबिक सोहागपुर तहसील मुख्यालय के नजदीक ग्राम खरपाबड़ में रहने वाले राम सिंह काजले के तीन बच्चे सलोनी 9 वर्ष, दीपिका 6 वर्ष, श्रीकांत 5 वर्ष अपने घर के पास तवा डैम के बैक वाटर में नहाने गए थे। जहां दो दीपिका और श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई तथा सलोनी को गंभीर हालत गंभीर है। बच्ची को सोहागपुर अस्पताल पहुंचाया गया है। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews