मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले

Transfer

भोपाल| कोरोना संकट (Corona crisis) काल में भी तबादलों का दौर जारी है| राज्य सरकार ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले (IAS Transfer) किये हैं| सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किये हैं|

आदेश के मुताबिक दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं| अंकित अस्थाना सीईओ, जिला पंचायत उमरिया को सीईओ, जिला पंचायत उज्जैन पदस्थ किया गया है| वहीं अंशुल गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी, (राजस्व ) लांजी, जिला बालाघाट को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया पदस्थ किया है| इसके अलावा नीलेश पारिख मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन की सेवाएं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को वापस लौटाई गई हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews