Bhopal News: बाइक सवार तीन युवक हुए हादसे का शिकार, 2 की मौत, 1 घायल

शनिवार की रात करीब 11 बजे राजाभोज एयरपोर्ट रोड पर एक भीषण हादसा हुआ जिसमें तीन गाड़ियां जीप, सेंट्रो और एक्सयूवी आपस में टकरा गईं। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए।
Accident

Bhopal News : राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज ही के दिन शहर में दूसरा सड़क हादसा हो गया। बता दें कि बाइक सवार तीन युवक कमला पार्क मजार से टकराकर गिर गए। इस दौरान 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आज का दूसरा हादसा

बता दें कि इससे पहले यानी शनिवार की रात करीब 11 बजे राजाभोज एयरपोर्ट रोड पर एक भीषण हादसा हुआ जिसमें तीन गाड़ियां जीप, सेंट्रो और एक्सयूवी आपस में टकरा गई। इस हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए, जबकि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

घायलों का इलाज जारी

एक साथ दो जगह सड़क हादसे के बाद शहर की यातायात सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इधर, दोनों ही हादसों में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, घायलों के परिवारवाले भी मौकास्थल पर पहुंचे हुए हैं। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews