Hindi News

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग- 151 यात्री पकड़े गए, 74 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
जांच के दौरान स्टेशन के बाहर जाने वाले मार्गों की घेराबंदी की गई ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के बाहर न निकल सके।
संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग- 151 यात्री पकड़े गए, 74 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

Temporary ban on railway parcel booking for Delhi area

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर गुरुवार को सुबह 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान का संचालन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व शैलेन्द्र सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक, भोपाल ने किया तथा इसमें वाणिज्य विभाग के 16 टिकट चेकिंग स्टाफ ने सहभागिता की। जांच के दौरान स्टेशन के बाहर जाने वाले मार्गों की घेराबंदी की गई ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के बाहर न निकल सके।

8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच

इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान 85 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे ₹42,175/- की वसूली की गई। वहीं, 59 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹30,650/- की राशि वसूल की गई। इसके अतिरिक्त 7 मामलों में बिना बुकिंग सामान ले जाने अथवा स्टेशन पर गंदगी फैलाने के लिए ₹1,400/- का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार इस ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 151 मामलों से ₹74,225/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

रेल्वे की अपील 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि ऐसे विशेष चेकिंग अभियान यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अनियमित यात्राओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायक होते हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा करना मान्य नहीं है। यात्री टिकट बुकिंग हेतु IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा UTS ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews