MP Weather: 2 वेदर सिस्टम एक्टिव, सोमवार से होगा मौसम में बदलाव, इन जिलों में लू का अलर्ट

UP Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।अलग अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव हो रहा है।आज रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से सोमवार को कई जिलों में लू चलने के आसार है। इधर, वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है।  मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज रविवार 24 अप्रैल को किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन 19 मई तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है।  वही 18-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, जून में खाते में आएगा इतना पैसा! जानें EPFO पर ताजा अपडेट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, आज रविवार 24 अप्रैल 2022 को कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा और खरगोन में दर्ज किया गया।19 मई तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। सोमवार 25 अप्रैल से ग्वालियर, राजगढ़, रतलाम, गुना, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना, सीधी, छतरपुर, टीकगमढ़ और दमोह में हीट वेव चलेगी।वही 26 और 27 अप्रैल को बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमिरया, रीवा, सतना, सीधी, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह और नर्मदापुर को लू का असर देखने को मिलेगा, ऐसे में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, इस बार दिखेंगे ये बदलाव

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में 2 वेदर सिस्टम एक्टिव है।वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ श्रीनगर के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है और दक्षिण–पूर्वी मध्य प्रदेश एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।आज रविवार 24 अप्रैल को फिर एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से आने वाले दिनों में तापमान थोड़ी बढ़ोतरी होगी । वहीं 25 अप्रैल से दुर्बल पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। ईरान पर बने इस पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को दिखाई देगा और तापमान में वृद्धि होगी।  सोमवार से मई तक कई जिलों में फिर लू चलने के आसार हैं ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews