आज किसान क्रेडिट कार्ड बांटेंगे CM शिवराज, मिलेगा जीरो परसेंट ब्याज पर लोन

आज किसान क्रेडिट कार्ड बांटेंगे CM शिवराज, मिलेगा जीरो परसेंट ब्याज पर लोन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश की मुखिया शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज मंगलवार को एक बार फिर किसानों (Famers) को तोहफा देने जा रहे है। आज शिवराज 63 हजार किसान और पशुपालक हितग्राहियों को नए किसान क्रेडिट कार्ड बांटेंगे। किसानों को इस मौके पर जीरो परसेंट ब्याज पर ऋण देने के लिये सहकारी बैंकों, समितियों को 800 करोड़ का फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश में मनाये जा रहे गरीब कल्याण सप्ताह अन्तर्गत आज मंगलवार को 63 हजार कृषकों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालक हितग्राहियों को नवीन किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये जायेंगे। “सबको साख-सबका विकास” राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रात: 11:30 बजे मिन्टो हॉल में करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया (Dr. Arvind Singh Bhadoria) द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण प्रदान करने के लिये सहकारी बैंकों/समितियों को 800 करोड़ रूपये की शासकीय सहायता भी उपलब्ध कराई जायेगी।पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों से सीधा संवाद भी किया जाएगा। इस अवसर पर अपेक्स बैंक द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिये एक करोड़ रूपये की राशि भेंट की जाएगी।

“सबको साख-सबका विकास” की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में आम लोगों के जुड़ने के नये कीर्तिमान स्थापित होंगे। प्रमुख सचिव सहकारिता श्री उमाकांत उमराव ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा मेपआईटी (MAPIT) के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ने हेतु फ्री-रजिस्ट्रेशन के लिये लगभग 2 करोड़ लोगों को मेसेज भिजवाये गये हैं। इसके लिये जरूरी डाटा मेपआईटी को उपलब्ध कराया गया है। “सबको साख-सबका विकास” थीम अन्तर्गत 22 सितंबर को आयोजित होने वाले सहकारिता विभाग के कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिये 40-45 हजार स्थानों पर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था करवाई गई है, जिसमें लगभग 12 लाख लोग जुड़ेंगे। साथ ही कार्यक्रम में 15 लाख लोगों को मायगोव (Mygov) के माध्यम से सीधे जोड़ने के लिये वेबलिंक भी भेजी गई है। कार्यक्रम से जुड़ने वाली संख्या के मान से यह एक नया कीर्तिमान होगा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews