Tokyo Olympics: पीवी सिंधु की जीत पर बोले सीएम-भारत को पदक ही नहीं, सम्मान भी मिला

shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज 1 अगस्त 2021 यानि फ्रेंडशिप डे (Happy Friendship Day 2021) भारत के लिए लकी साबित हुआ है।टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2021) में गोल्ड मेडल से चूकी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (Indian badminton player PV Sindhu) ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है, इसी के साथ वह दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गईं। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।उन्होंने कहा है कि भारत को पदक ही नहीं, सम्मान भी मिला।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में जारी रहेगा मूसलाधार का दौर, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने भारत की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु द्वारा टोक्यो ओलंपिक में महिला बैडमिंटन में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुश्री पीवी सिंधु ने भारत को पदक ही नहीं सम्मान भी दिलवाया है। उन्होंने चीन की खिलाड़ी (He Bing Jiao) के साथ खेलते हुए शानदार तरीके से विजय प्राप्त की है। अनेक जूनियर खिलाड़ी इस विजय से प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री  चौहान ने इस संबंध में ट्वीट कर समस्त खेल प्रेमियों को भी इस पदक प्राप्ति पर बधाई दी है।

यह भी पढ़े.. Tokyo Olympics 2021: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, गोल्ड से चूकी तो कांस्य पदक किया अपने नाम

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Indian men’s hockey team) द्वारा आज ब्रिटेन को दी गई शिकस्त पर हार्दिक बधाई दी है।उन्होंने कहा कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के हॉकी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यह विजय अद्भुत है। ऐसी विजय भारत को 41 वर्ष बाद मिली है, जब हम सेमीफाइनल मुकाबले में पहुँचे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय हाकी टीम को अगले मैच के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दी हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews