MP पुलिस अकादमी में ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर बैच का प्रशिक्षण शुरू, सीखेंगे कानून, तकनीक, फायरिंग के गुर

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी के उपनिदेशक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अकादमी की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया।
Training of Transport Sub-Inspector

Training of Transport Sub-Inspector batch begins at MP Police Academy

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में परिवहन उप निरीक्षक बैच के 20 प्रशिक्षु अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश श्री उमेश जोगा तथा मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी के उप निदेशक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के सानिध्य में संपन्न हुआ।

90 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम

इस अवसर पर परिवहन उप निरीक्षक के लिए आयोजित 90 दिवसीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को आंतरिक (इनडोर) एवं आउटडोर कक्षाओं के माध्यम से व्यावसायिक दक्षता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही फायरिंग प्रशिक्षण तथा कंप्यूटर आधारित तकनीकी कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी, जिससे प्रशिक्षु अधिकारी आधुनिक पुलिसिंग एवं परिवहन प्रबंधन से संबंधित आवश्यक कौशल प्राप्त कर सकें।

नौकरी के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन संबंधी कानूनों की गहन समझ और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कानूनी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को तकनीकी रूप से अपडेट रहने, कार्य के दौरान व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) दृष्टिकोण अपनाने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के बाद राहत एवं सहायता से संबंधित शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पीड़ितों तक पहुंचाना भी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी के उपनिदेशक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अकादमी की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews