
TRAIN CANCELL
RAIL NEWS : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत उमरिया स्टेशन में प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के दौरान कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के दौरान भोपाल मंडल से गुजरने वाली निरस्त रेलगाड़ियों का विवरण इस प्रकार है।
पश्चिम मध्य रेल्वे से गुजरने वाली प्रारंभिक तिथियों से निरस्त रेलगाड़ियाँ
1) दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2) दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3) दिनांक 01 सितम्बर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 02 सितम्बर 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
यात्रियों से अपील
यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
