Hindi News

भोपाल रेल मण्डल से गुजरने वाली ट्रेनें निरस्त

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
Last Updated:
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मण्डल के नौरोजाबाद स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्री-नॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
भोपाल रेल मण्डल से गुजरने वाली ट्रेनें निरस्त

RAIL NEWS  : बिलासपुर मण्डल के नौरोजाबाद स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गाड़ियों का परिचालन निरस्त किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मण्डल के नौरोजाबाद स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्री-नॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

भोपाल मंडल से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। 

1. गाड़ी संख्या 18234, बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, दिनांक 22.11.2024 से 30.11.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 18233, इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस, दिनांक 23.11.2024 से 01.12.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 18236, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, दिनांक 21.11.2024 से 30.11.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 18235, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, दिनांक 23.11.2024 से 02.12.2024 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
5. गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस दिनांक 24.11.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
6. गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 25.11.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अपील 

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करे।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !