बिलासपुर मंडल में काम के चलते मध्यप्रदेश से चलने वाली ट्रेनें प्रभावित-की गई निरस्त

मुदरिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। 
mp railway

RAIL NEWS : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अनुपपुर-न्यू कटनी रेल खंड पर मुदरिया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह गाड़ियां रहेगी प्रभावित 

1. गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 12.06.2024 से 19.06.2024 तक निरस्त रहेगी, इसीप्रकार गाड़ी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 14.06.2024 से 21.06.2024 तक निरस्त रहेगी।

2.गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 13.06.2024 से 20.06.2024 तक निरस्त रहेगी, इसीप्रकार गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 12.06.2024 से 19.06.2024 तक निरस्त रहेगी।

रेल्वे की यात्रियों से अपील 

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews