कोतरलिया स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों को किया गया निरस्त और टर्मिनेशन

इस कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करते हुए शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। 
train cancelled latest news

train cancelled latest news

BHOPAL NEWS : यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत स्थित कोतरलिया स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इस कार्य के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करते हुए शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

यह ट्रेन निरस्त 

गाड़ी संख्या 12410 हजरत निज़ामुद्दीन–रायगढ़ एक्सप्रेस को दिनांक 09, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21 एवं 22 अप्रैल 2025 (कुल 10 फेरे) को बिलासपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन इन तिथियों में बिलासपुर से रायगढ़ के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

यह ट्रेन भी निरस्त 

गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़–हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस को दिनांक 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23 एवं 24 अप्रैल 2025 (कुल 10 फेरे) को बिलासपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन रायगढ़ से बिलासपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन का यात्रियों से अनुरोध

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews