Transfer : डीएसपी से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति, राज्य शासन ने पदस्थापना आदेश जारी किये, देखें तबादला सूची

मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस की विभिन्न इकाइयों में पदस्थ डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए उनके तबादले किये हैं। 
Transfer

मध्य प्रदेश में अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी करने का क्रम जारी है, सभी विभाग तबादलों की समय सीमा 30 मई से पहले ट्रांसफर लिस्ट फ़ाइनल करने में लगे हैं, इसी बीच विभाग अधिकारियों की पदोन्नति आदेश भी जारी कर उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ कर रहे हैं।

27 पुलिस अधिकारियों के प्रमोशन के साथ Transfer 

गृह विभाग ने उप पुलिस अधीक्षक/सहायक सेनानी स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप सेनानी के पद पर पदोन्नति कर उनके तबादले आदेश जारी किये हैं, लिस्ट में 27 अधिकारियों के नाम है, जिन अधिकारियों के तबादले किये गए हैं वे इस समय अलग अलग इकाइयों में पदस्थ हैं।

अलग अलग इकाइयों में पदस्थ किया 

पदोन्नत कर तबादला किये अधिकारी पुलिस मुख्यालय में, एसएएफ में, जिलों में, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में और यातायात में पदस्थ हैं, इन सभी को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना वाली जगह ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews