
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में भले ही अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों की अवधि 31 अगस्त को समाप्त हो गई है, लेकिन प्रदेश में तबादलों (MP Transfer) का सिलसिला जारी है।अब इंद्रजीत सिंह चावड़ा, सहायक सेनानी, सुरक्षा वाहिनी, पुलिस मुख्यालय भोपाल का तबादला कर दिया गया है। उन्हें नीरज सिंह ठाकुर की जगह राजसभवन की सुरक्षा में सहायक सेनानी नियुक्त किया गया है।इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
यह भी पढ़े.. Transfer : मप्र में फिर हुए अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट
इससे पहले नीरज सिंह ठाकुर, सहायक सेनानी, राजभवन, भोपाल का तबादला सहायक सेनानी, 18वीं वाहिनी, विसबल शिवपुरी कर दिया गया था। इस संबंध में गृह विभाग, मप्र शासन (MP Government) ने आदेश जारी कर दिए थे।


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

